मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- औराई, एसं। महुआरा के निकट बागमती बांध पर युवक की पीट-पीटकर हत्या में मृतक राकेश दास के चाचा बोलिंदर दास ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें महुआरा निवासी शनिचर दास के पुत्र मिट्ठु दास एवं उनके परिजनों को आरोपित किया है। बोलिंदर दास ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी की रात भतीजा राकेश दास शौच के लिए घर से बाहर गया था। घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई। 30 जनवरी को करीब 1:00 बजे ग्रामीणों द्वारा पता चला कि राकेश को मारपीट करने के बाद फेंक दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित घर छोड़कर फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...