हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव अखईपुर में रंगदारी को लेकर सोमवार को एक युवक को जमकर पीटा। घायल युवक ने मंगलवार की शाम को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है, इसलिए वहां फोर्स तैनात किया गया है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम कर लिया है। गांव अखईपुर के रहने वाले 22 वर्षीय संजय उर्फ संजू की सोमवार की शाम को गांव के ही युवक से कहासुनी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक संजय का गांव के युवक से विवाद के दौरान लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद संजय रंगदारी दिखाते हुए हरिओम के घर के बाहर ही आ गया। यहां फिर से खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर आरोपी हरिओम व उसके परिवार के लोग एकत्रित हो गए। गाली-गलौज से गुस्सा...