अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाजार में सड़क पर खड़े होकर सर्कस देख रहे दबंगों से रास्ता खाली करने के लिए कहना एक युवक को महंगा पड़ गया। नाराज दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नसीरपुर गांव निवासी वैष्णो प्रताप सिंह पुत्र संतोष कुमार ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते 14 दिसंबर की रात्रि करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहा था, नसीरपुर दलित बस्ती में पहुंचा तो वहां पर सर्कस का कार्यक्रम रास्ते पर ही चल रहा था। जब उसने रास्ता छोड़ने के लिए कहा तो राकेश, सभाजीत, राजित, धर्मेंद्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार होने पर लोगों ने बीच बचाव किया तब उसकी जान बची। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.