गंगापार, अक्टूबर 13 -- शनिवार की रात उतरांव थाना क्षेत्र के रेहथू गांव में शौच करने गए एक युवक की अज्ञात लोगों ने पिटाई के बाद तेजाब डाल दिया। तेजाब से झुलसा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनो ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेहथू गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप पटेल पुत्र रामखेलावन राजगीर का काम करता है। शनिवार की रात अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में शौच करने गया था। शौच के दौरान नकाबपोश पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लात घूसों से पिटाई करने के बाद उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से हुए हमले में हाथ, पेट में कई जगह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक ने बताया कि रात होने की वजह से युवक ने हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। युवक की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा तो गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.