कौशाम्बी, मई 15 -- सरायअकिल के महंगूपुर निवासी आकाश सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दस मई को सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण में शामिल होने गया था। रात में पनारा गोपालपुर निवासी राहुल सिंह पुत्र सुरजन सिंह, अनमोलन सिंह उसके मामा शिवमिलन को गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उसको राहुल व अनमोल ने जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई। दावत में शामिल रहे लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.