मिर्जापुर, जनवरी 15 -- मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति युवक की पिटाई कर रहा है। पास में उसका साथी भी मौजूद है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि मामला 11 जनवरी का है। वीडियो में एक व्यक्ति युवक की पिटाई कर रहा है। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की गई। पीड़ित गैवीघाट निवासी शहजादे की तहरीर पर आरोपी नारघाट निवासी अफरीदी और फैजल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...