देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर 24 सौ रुपए नकदी और बाइक लूट ली। बाइक लूटने की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। एसपी विक्रांत वीर समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच की। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई है। पुलिस ने पूछताछ को चार को उठाया है। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के रहने वाले मुकेश यादव रात को बाइक से अपने गांव देवरिया की तरफ से जा रहे थे, अभी वह बढ़या फुलवरिया के समीप पहुंचे थे कि पहले से बाइक लेकर खड़े चार युवकों ने उन्हें हाथ मारकर रोक दिया और साथ चलने की बात कही। अभी वह कुछ समझ पाते कि बाइक सवार बदमाश उन पर टूट पड़े और पिटाई करने के बाद बदमाशों ने उनके पास मौजूद 24 सौ रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.