बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने रंभावती यादव निवासी हसनी थाना रुधौली की तहरीर पर यशवंत, राजकुमारी, शिवपाल व रामपाल निवासी हसनी थाना रुधौली के खिलाफ पुरानी रंजिश में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि विपक्षी ने उनके लड़के अभिषेक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...