मिर्जापुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर रविवार की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा हैकि पीआरवी के वाहन में एक बाइक छू गई थी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...