गोरखपुर, फरवरी 22 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के झंगहा गांव के महंत टोला निवासी राममिलन निषाद (40) की दुबई में मौत के बाद उनका शव शनिवार को दोपहर 11 बजे यहां पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। राम मिलन निषाद आठ माह पूर्व मजदूरी करने दुबई गए थे। तीन माह पूर्व दुबई में चोट लगने पर कंपनी ने आईसीयू में भर्ती कराया था। 13 फरवरी को दुबई में उनकी मौत होने के बाद उनका शव शनिवार की दोपहर गांव पहुंचा। उनके भाई राम प्रीत निषाद ने संदेह के आधार पर सिर में चोट लगने के कारण हत्या होने की आशंका जताई है। उन्होंने सूचना झंगहा पुलिस को दी है। झंगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। झंगहा के गौरी घाट पर पुत्र अमित ने पि...