उरई, दिसम्बर 11 -- आटा। आटा के करमेर गांव का विजय कुमार कुशवाहा गुरुवार को चमारी के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया विजय काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण वे अनजाने में रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.