गोरखपुर, फरवरी 13 -- भटहट। कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक की जेब से मोबाइल और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर बैरियर तिराहे के पास पिपराइच थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी आकाश कुमार खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते ही उनकी जेब से मोबाइल फोन निकालकर भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश काफी आगे निकल चुके थे। हालांकि कुछ दूरी पर भागते समय बदमाशों के हाथ से मोबाइल गिर गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। आकाश कुमार का आरोप है कि मोबाइल के साथ उनकी जेब में रखे करीब...