मेरठ, जनवरी 29 -- रील के चक्कर में भोजन बनाने के विवाद में पत्नी ने जिस युवक की जीभ काट ली थी, उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर उसकी जीभ को जोड़ने में नाकाम रहे। पीड़ित विपिन अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा। विपिन को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह अपने घर पहुंच गया। युवक सदमे में है और किसी को अपने कमरे में घुसने नहीं दे रहा। परिजनों ने उसकी कटी हुई जीभ फ्रिज में संभालकर रखी हुई है। युवक ने इशारे में बताया कि अब वह अपनी पत्नी से जिंदगी भर संबंध नहीं रखेगा। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में 19 जनवरी की रात भोजन बनाने के विवाद में पत्नी ईशा ने दांत से युवक विपिन की जीभ काट ली थी। इस मामले में मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया था। परिजनों ने विपिन को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.