बांदा, जुलाई 14 -- बांदा। संवाददाता नशे की हालत में छत पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से युवक जीने से नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव निवासी 24 वर्षीय नन्हे शनिवार की रात नशे की हालत में घर आया। रात को वह छत पर बने कमरे में सोने जा रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह जीने से नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह भाभी लक्ष्मी पटेल की नीद खुली तो देखा उसका शव जीने के नीचे पड़ा था। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...