फिरोजाबाद, नवम्बर 23 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। कपावली निवासी विकास 26 वर्ष पुत्र मुकेश कुमार का एक मकान थाना रामगढ़ के क्षेत्र रैपुरा रोड इंदिरा नगर में है। वहां उसके ताऊ भी रहते हैं। वह इंदिरा नगर आया हुआ था। उसके माता-पिता तथा परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। परिवारीजन लौट कर आए तो वह घर में मृत पड़ा हुआ था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह छत पर खड़ा था तभी किसी ने उसे गोली मारी है। उन्होंने बताया कि एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। लड़की भाग गई थी। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। बाद में लड़की बरामद हो गई। लड़की की मां ने विकास के साथ शादी करने की बात कही थी। बाद में...