मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- बोचहां। भुसाही चौक के पास मधुबनी के युवक फणीश की गोली मारकर हत्या में बहन उषा देवी ने केस दर्ज कराया है। इसमें अज्ञात को आरोपित किया है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी फणीश चंद्र राठौर की कनपटी में गोली लगी थी। शव के पास पिस्टल पड़ी हुई थी और हाईवे किनारे बाइक खड़ी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...