गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को मृतक के परिजनों ने गोरखनाथ मंदिर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार चिलुआताल थाना अंतर्गत फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा तेनुअहिया निवासी अरुण निषाद (22) पुत्र भोला निषाद की रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घायल अरुण को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर करीमनगर निवासी विशाल व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में रविवार रात को भी परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कि...