मधुबनी, दिसम्बर 3 -- बाबूबरही। युवक के द्वारा एक युवती को भगा ले जाने के आरोप को लेकर मंगलवार को परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच कर हंगामा किया। लड़की के पक्षों ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने और भगाई लड़की को बरामद करने की मांग करते हुए विरोध जताया। इसको लेकर करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जिला पार्षद रंधीर खन्ना और पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार यादव ने कहा कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पर निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि मिश्रौलिया गांव के मो. एहसान के पुत्र मो. तबरेज ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जबकि उस लड़की की शादी तय थी। परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया है। एसएचओ संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.