अयोध्या, दिसम्बर 16 -- जाना बाजार,संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर मृतक का मोबाइल और एक तमंचा भी मिला है। जानकारी पर सीओ बीकापुर के साथ पुलिस और एफएसएल की टीम ने की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के रखौना गांव निवासी विजय श्याम पुत्र रामनेवल उम्र लगभग 33 वर्ष का शव गंगानगर के पास सड़क महुआ के पेड़ के पीछे गड्ढे में लहू लुहान हाल में मिला। सड़क के किनारे खड़ी बाइक के पास एक अवैध असलहा भी पड़ा मिला है । मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाराराम लाई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों के मुताबिक एक फायरिंग भी हुई है। विजय श्याम के चिल्लाने की आवाज को ...