बागपत, जनवरी 8 -- रमाला/बड़ौत। रमाला क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को पूर्वी यमुना नहर में किशनपुर झाल के पास फेंक दिया। गुरुवार को उधर से गुजर रहे लोगों ने नहर में शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर पूर्वी युमना नहर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक शव पड़ा मिला। सुबह के समय खेत में जा रहे किसानों ने युवक का शव देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला। युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। उसके मुंह को कंबल से ढक रखा था। शव से कुछ दूरी पर एक बिस्तर पड़ा हुआ था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि युवक की...