कानपुर, सितम्बर 7 -- कानपुर दक्षिण। मछरिया में पुराने विवाद में पड़ोसी ने युवक पर धारदार ब्लेड से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक लहूलुहान हो गया, जबकि आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मछरिया निवासी शमा परवीन ने बताया कि वह प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती हैं। शनिवार को 22 वर्षीय बेटा चांद अली और छोटा बेटा उसे अस्पताल से लेने आए थे। तीनों लोग पैदल ही घर जा रहे थे। वह आगे चल रही थी और दोनों बेटे पीछे थे। मछरिया चढ़ाई के पास पहुंचे तभी पीछे से अंगौछा डालकर पड़ोसी गोरेलाल के भाई ने छोटेलाल प्रजापित ने चांद को खींच लिया और फिर ब्लेड से उसकी गर्दन काट दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.