गढ़वा, फरवरी 20 -- केतार। थानांतर्गत दासीपुर गांव निवासी बिगन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र श्रीराम सिंह की मौत बुधवार शाम कुआं में गिरने से हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक मंद बुद्धि का युवक था। साथ ही उसे रात में आंखों से कम दिखाई देता था। बुधवार शाम में वह अपने खेत की तरफ घूमने गया। जहां घर लौटते समय अंधेरा होने की वजह से वह रास्ते में पड़ने वाले कुआं में गिर गया। रात होने पर परिजन उसे गांव में खोजने गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के लोगों की नजर कुएं में पडे शव पर पड़ी। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुआं से बाहर निकाला। दोपहर में परिजनों ने पंडा नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार संपन्न किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से परिजन गमजदा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...