आगरा, जनवरी 27 -- सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादचक गांव के युवक को मामूली विवाद में ऑटो से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रहलादचक गांव निवासी जय सिंह पुत्र मौजीराम ने थाना सिढ़पुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 26 अक्तूबर 2025 को उसके बेटे रजनेश को उसका दोस्त विष्णु पुत्र रमेशचन्द्र निवासी धर्मगढी थाना सकरौली जनपद एटा अपने साथ जनपद गाजियाबाद टेम्पों चलाने की कहकर ले गया था, गाजियाबाद जाते समय रजनेश की शराब के नशे में विष्णु ने ऑटो से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी विष्णु पुत्र रमेशचन्द्र निवासी धर्मगढी थाना सकरौली जनपद एटा को पुलिस ने एटा मार्ग पर काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौ...