फरीदाबाद, जनवरी 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के 32 वर्षीय एक युवक की बीमारी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोहना रोड के जैनिथ अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में चिकित्सकों के बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करा कर बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों का खंडन किया है। बल्लभगढ़ के अंशुल उम्र 32 साल गार्ड की नौकरी करता था। उसके परिजनों ने बताया कि 21 जनवरी की शाम पेट में तकलीफ होने के बाद मोहना रोड के जैनिथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में अंशुल के इलाज में लापरवाही बरती गई है। इसी कारण उसकी मौत ...