रामपुर, फरवरी 20 -- बिलासपुर क्षेत्र में चर्चित गगन सागर मौत प्रकरण को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बिलासपुर की क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्षिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की। सीओ ने दर्ज एफआईआर के आधार पर नामजद गवाहों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस टीम ने मौके की स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए साक्ष्यों को एकत्र किया। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को गगन सागर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर बिलासपुर की चीमा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि वंशिका नामक युवती द्वारा उकसाने के कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.