जौनपुर, फरवरी 7 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रामवृक्ष सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र विक्रांत सिंह को पत्नी रूबी सिंह और गांव के ही रणविजय सिंह और संदीप सिंह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। तहरीर के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान विक्रांत ने रणविजय और संदीप को इलाज के लिए करीब पौने दो लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि जब विक्रांत ने अपनी रकम वापस मांगी तो तीनों ने मिलकर उसके साथ अभद्र गालियां दीं और सामाजिक रूप से अपमानित किया। मानसिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.