गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में संदीप कुमार उर्फ गोलू के आत्महत्या के मामले में मृतक के पिता रविंद्रराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने फुल्ली के पास चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 20 वर्षीय अकिंत कुमार राय, 38 वर्षीय महेन्द्र राय, 45 वर्षीय राम इकबाल निवासी ग्राम फुल्ली तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...