बगहा, मार्च 17 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चनपटिया के गिद्धा लौकरिया गांव में शनिवार की शाम करीब 04 बजे कतिपय लोगों ने अशोक धांगड़ (29) को मारपीट कर उसका आंख घोंप दिया। जख्मी युवक गिद्धा लौकरिया गांव निवासी फुलेना महतो का पुत्र है। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चिकित्सकों के मुताबिक जख्मी अशोक का दहिना आंख पर गहरा जख्म है। जीएमसीएच के मेल सर्जिकल वार्ड में इलाजरत अशोक धांगड़ ने बताया कि शनिवार की शाम गांव के ही जितेंद्र धांगड़, सिकंदर धांगड़, विकास सहित चार-पांच अज्ञात लोग चिड़िया मारने के बहाने घर से बुलाकर उसे ले गए। लगभग दो किलोमीटर दूर चवर में ले जाकर सिकंदर ने उसका दोनों हाथ पकड़ कर पीछे कर बांध दिया। उसके बाद सीना पर चढ़ कर कूदने लगा और मारने लगा। इतने में किसी नुकिला चीज से दाहिना आंख को घोंप दिय...