महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। युवक किशोरी को बहलाकर ले गया। युवक के परिजनों से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी मिलने से परेशान पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुख्यालय कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी घर के अन्य लोग खेती के काम से खेत गए थे। पांच जनवरी को युवक आया और बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घर आने पर बेटी गायब मिली रिश्तेदारी में जानकारी करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, बाद में लोगों ने बताया कि रामऔतार बेटी को भगा ले गया है। जब इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो परिजनों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पार ...