गंगापार, नवम्बर 17 -- इलाके के चितौरी गांव निवासी एक युवक को पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने लोहे के रॉड से पीटकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत घूरपुर पुलिस से की है। चितौरी गांव निवासी राधिका प्रसाद पटेल का आरोप है कि उनका बेटा मनीष पटेल खेत में काम करने गया था। इसी बीच पड़ोसी गांव खटगिया गांव निवासी कुछ युवक आए और बात बहस के बाद मनीष को रॉड से पीटकर सिर फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...