उन्नाव, नवम्बर 5 -- चकलवंशी। 12 दिन से लापता युवक का शव मंगलवार दोपहर माखी थानाक्षेत्र के जरेलिया संपर्क मार्ग स्थित एक बाग में पेड़ से लटका मिला। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पीएम को भेजा। माखी थाना के दुपला पुलिया से जरेलिया संपर्क मार्ग से 50 मीटर अंदर महुआ के बाग में मंगलवार दोपहर अकोहरी के पेड़ के सहारे रेशम की रस्सी से युवक शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंच मच गया। शव 15 से 20 पुराना होने के साथ सड़-गल गया था। युवक का शव लटका होने की सूचना पर भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। कुछ दिन पहले आसपास गुमशुदा युवक के पोस्टर थोड़ी दूर पर चिपके हुए थे। उसी हुलिया के कपड़े देख मिलान कर थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने मोबाइल नंबर पर सूचना दी। जिस पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बक्तौरीखेड़ा गांव निवासी रा...