लखनऊ, फरवरी 6 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अहिरन ढकवा के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार संजय समोसे वाले की दुकान के सामने 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काली टी-शर्ट, काला लोअर, और धारियों वाली हॉफ पैंट पहन रखी थी। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...