पीलीभीत, फरवरी 14 -- पूरनपुर। इंडो नेपाल सीमा पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता का आरोप है घर ले गए दो लोगों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट के पास मौजूद एक धार्मिक स्थल के पास मंगलवार को रंजीत सिंह पुत्र रामसतन निवासी गांव सेमरी थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टर्माटम में रंजीत की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतक रंजीत के पिता रामसतन की ओर से पुलिस ने गोपी उर्फ गुरपिंदर और मुमताज के खिलाफ इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता रामसतन का आरोप है कि सोमवार को गुरप्रीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.