किशनगंज, फरवरी 5 -- पोठिया (निज संवाददाता)। अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदा नदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्राबाड़ी निवासी बियोया किस्कू उर्फ भयो किस्कू (35 वर्ष), पिता बाबू राम किस्कू के रूप में की गई है। शव नदी के बहते पानी में औंधे मुंह मिला, जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार, मृतक बुधवार सुबह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह मछली और चूहा मारने जा रहा है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात परिवार अनहोनी की आशंका में परेशान रहा। गुरुवार सुबह नदी किनारे मिला शव गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन खोजते हुए महानंदा नदी की ओर गए। कृषि महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.