देवरिया, जनवरी 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एजाज अहमद की सऊदी अरब में हत्या कर दी गई है। मृतक की पत्नी ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर से मिलकर पति के शव को गांव मंगाने और आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई। सांसद रमाशंकर राजभर ने तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को भारत लाने की मांग की। मामले में सांसद की वार्ता के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि सऊदी अरब में एजाज अहमद के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है। पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिजनों की नोटरीकृत सहमति आवश्यक है। सभी जरूरी दस्तावेज प्राप्त होने के बाद दूतावास अनुमति पत्र जारी करेगा। इसके पश्चात नियोक्ता स्थानीय औपचारिकताएं पूरी कर शव को भारत भेजेगा। दूतावास द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.