रायबरेली, फरवरी 23 -- सतांव संवाददाता। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे भीतरगांव में सोमवार की देर शाम एक बाग युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे भीतरगांव गांव निवासी राजेश सोनी (45) पुत्र तुलसीराम का शव सोमवार की शाम लगभग आठ बजे गांव के पास एक बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...