सहारनपुर, जनवरी 27 -- कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव घसौती में गुरुदास पुत्र सुखपाल का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गांव घसौती निवासी गुरुदास राज मिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार को गांव में नंदपुर मार्ग पर एक आम के बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एकत्र लोगों से घटना संबंधित जानकारी लेकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक गुरुदास के पिता सुखपाल ने बताया कि उसका लड़का मजदूरी का कार्य करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उसका शव बाग में पेड़ पर लटका मिला। बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.