गंगापार, नवम्बर 30 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया बगहा गांव में रविवार सुबह उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब करंट लगने से मौत के शिकार युवक 25 वर्षीय इंद्रभान पटेल का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव ठेकेदार चंद्रभान उर्फ चंदू के खिलाफ उग्र हो उठा। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और न्याय नहीं मिला, तो वे शव को ठेकेदार के घर के बाहर ही दफना देंगे। परिजनों के मुताबिक इंद्रभान पिछले दो साल से ठेकेदार चंद्रभान के साथ आजमगढ़-मऊ क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। 21 नवंबर को मऊ-खुरहट रेलवे लाइन पर ट्रांस रेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी के तहत काम के दौरान उसे करंट लग गया। आरोप है कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीश, साइड इंजीनियर और अन्य जिम्मेदार कर्मियों ने उसे बिना त...