सीतापुर, अक्टूबर 10 -- मानपुर, संवाददाता। मानपुर के गोन नदी में शुक्रवार को मुनेजर (30) का शव उतराता मिला। गुरुवार से वह लापता था। परिवार वालों के मुताबिक कटरा निवासी मुनेजर गुरुवार को गोन नदी के तट पर गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों व अग्निशमन विभाग की ओर से नदी में सर्च अभियान चलाया था पर मुनेजर का कुछ पता नहीं चला था। शुक्रवार को मुनेजर का शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...