औरैया, दिसम्बर 11 -- गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी कर रहे अछल्दा क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। मां के इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार गम में टूट गया है। अछल्दा थाना क्षेत्र के खुमानपुर निवासी राजा यादव पुत्र मुकेश यादव, जो वर्तमान में ब्लॉक चौराहे पर परिवार सहित रहते हैं, अहमदाबाद में किराए के कमरे पर रहकर निजी कंपनी में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने राजा के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर राजा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के अनुसार राजा कुछ समय से परेशान चल रहा था और उसकी शादी भी रुक गई थी। ...