गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। टिकली रोड पर रामतालब मंदिर के पास किराए के कमरे में रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सरजीत के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की तहसील बांसगांव, गांव गिरधरपुर चौबे का मूल निवासी था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की रात उसने कमरे में फंदा लगा लिया। हालांकि, अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग र...