हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- राठ, संवाददाता। कछवां-गोहांड सम्पर्क मार्ग स्थित मुसाई मंदिर के पास आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने चचेरे परिजनों पर हत्याकर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरिया थानाक्षेत्र के अमूंद गांव निवासी मूलचंद्र राजपूत ने बताया कि 25 वर्षीय इकलौता पुत्र पुष्पेंद्र शनिवार को जनपद जालौन के धरगवां गांव निवासी बहन उर्मिला के घर से आया था। घर में ताला लगा होने पर शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी इटैलियाबाजा गांव स्थित ससुराल चला गया। जिसकी जानकारी पुष्पेंद्र ने फोन पर दी थी। रविवार सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली की पुष्पेन्द्र ने फांसी लगा ली है। आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने फांसी नहीं बल्कि उसके भाई व भतीजों ने उसकी हत्या कर उस...