गढ़वा, फरवरी 22 -- धुरकी। थानांतर्गत खाला गांव निवासी हदीश अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र जुबेर अंसारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव शनिवार आधी रात पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मालूम हो कि जुबेर अंसारी गुजरात के सूरत में रहकर सिलाई-कढ़ाई मशीन चलाने का काम करता था। वहीं मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार जुबेर पिछले कुछ वर्षों से सूरत में एक कपड़ा यूनिट में काम कर रहा था। गुरुवार देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी, छोटे-छोटे चार बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...