नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वेलकम थाना पुलिस ने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश सादिक उर्फ मोहम्मद सादिक और शाहरुख उर्फ दानिशको गिरफ्तार कर लिया। 6 दिसंबर को अजय शर्मा का फोन वेलकम मेट्रो स्टेशन के नीचे लूटा गया था। फरार बदमाशों की बाइक जाम में एक ऑटो से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पैदल भाग निकले। इंस्पेक्टर रूपेश खत्री की टीम ने सीसीटीवी और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। लूटा गया फोन और बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया। शाहरुख पर पहले भी आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...