भागलपुर, जनवरी 7 -- अमरपुर थाना क्षेत्र के रायपोखर के समीप सड़क किनारे पंक्चर की दुकान में सोमवार की रात में एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। मृतक भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के लखानी पोखर गांव का रमेश गोस्वामी (21) था। मृतक की मां चंदा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र रायपोखर एवं रतनगंज में गैरेज चलाता था तथा वाहनों के पंक्चर बनाने का काम करता था। सोमवार की रात में गोविंदपुर गांव के दिवाकर सिंह एवं बलुआ गांव के प्रिंस कुमार उसके गैरेज में आया तथा बिरमा गांव के समीप चांदन नदी में ट्रैक्टर पंक्चर होने की बात कही। उनके पुत्र ने रात में जाने में आनाकानी की तो उनलोगों ने एक हजार रुपये देने का लालच दिया और उसे लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.