लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली में पांच दिन पूर्व दिल्ली के लिए बस पकड़ने जा रहे युवक का बैग छीन कर बदमाश फरार हो गया। जिसमें कंपनी का लैपटॉप,मोबाइल फोन कपड़े आदि रखे थे। पीड़ित ने घटना की शिकायत ऑनलाइन पुलिस से की है। मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलिया सिकंदरपुर निवासी सुबोध सांकृत्या ने शिकायत में बताया कि वह अपने गृह जनपद से पांच दिन पूर्व 3 जनवरी की शाम दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ने लखनऊ पहुंचे थे। बारावीरवा नहर चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली की बस पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान एक बदमाश उनका काले रंग का बैग छीनकर फरार हो गया। जिस बैग में उनका चार्जर समेत लैपटॉप मोबाइल व चार्जर सहित कपड़े रखे हुए थे। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत ऑनलाइन की है। गुरुवार को कृष्णा नगर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत...