कानपुर, जनवरी 28 -- कल्याणपुर। बिठूर के चक रतनपुर निवासी शिवम शर्मा एक शीशे की दुकान में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह दुकान के पास मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...