हमीरपुर, नवम्बर 15 -- फोटो- 2- एसपी से फरियाद करने आया बबलू। हमीरपुर। जेल से जमानत पर रिहा होकर घर लौट रहे युवक ने गांव के ही दबँगो पर उसका घर जलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसपी को पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है। कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव निवासी बबलू पुत्र शंकर ने बताया कि बीते 11 नवम्बर को वह जेल से जमानत पर रिहा होकर घर लौट रहा था। देर रात होने पर वह किसी रिस्तेदार के घर कुरारा कस्बे में रुक गया। रिहाई की सूचना मिलने पर गांव के ही दबंगों ने उसका घर जला दिया। पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंप उक्त लोगों के विरुद्ध रपट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। स्कार्पियों चालक के खिलाफ मुकदमा बिवांर। महेरा गांव के फिरोज खान ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 27 सितंबर को जल्ला गांव के पास स्कार्पियों चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पु...