मधुबनी, जनवरी 2 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गीदरगंज गांव निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र मो. पैगाम उर्फ पिच्चा के रूप में हुई है। पैगाम शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद अपने घर सोने चला गया था। जिस कमरे में वह सो रहा था, उसमें दरवाजा नहीं लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और बिस्तर पर सो रहे पैगाम पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पैगाम के माता-पिता उसे देखने कमरे में पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ हालत में पाया। यह देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से...