एटा, अगस्त 9 -- संदिग्धवस्था में युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला है। उसकी मौत कैसे हुई यह जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार के लोग कुछ अन्य अनहोनी होने की आशंका व्यक्त कर रहे है। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला सुखी मानसिंह निवासी नरेंद्र सिंह (35) पुत्र नाहर सिंह का शव शुक्रवार की शाम को गांव के बाहर अजय के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत के मामले की जांच की जा रही है। काली नदी के पास मिला शव, शिनाख्त नहीं काली नदी के पास युवक का शव पड़ा मिला है। शव को देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों उसकी पहचान नहीं कर सके। मामले की जानकारी पुल...